
डीडवाना में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज ने किया मंदिर पुजारियों का सम्मान
डीडवाना। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज राजनैतिक एवं सामाजिक जागृति मंच डीडवाना द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने मंदिर के पुजारियों का अभिनंदन एवं सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान और भक्त को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य पुजारियों द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना, साफ-सफाई, समय पालन और अनुशासन बनाए रखना एक कठिन तपस्या के समान है, जिसे पुजारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं।इस पहल की सराहना करते हुए काली माता मंदिर के मुख्य पुजारी सोहन नाथ योगी ने कहा कि समाज द्वारा दिए जाने वाले ऐसे सम्मान से पुजारियों को अपनी जिम्मेदारियों, मंदिरों की व्यवस्था और दर्शनार्थियों के प्रति दायित्व बोध की अधिक प्रेरणा मिलती है।समारोह में मंच के पदाधिकारी महावीर प्रसाद चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, कपिल प्रधान, रमेश कुमार उपाध्याय, विजय असोपा और अनुराग शर्मा सहित समाज के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Nov 11, 2026