*पंचायती राज चुनाव-2026*
*चतुर्थ चरण के लिए ज़ोनल अधिकारियों व एरिया मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण संपन्न*
डीडवाना-कुचामन, 12 नवम्बर।जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत 14 व 16 नवम्बर को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुरानी पंचायत समिति डीडवाना में ज़ोनल अधिकारियों एवं एरिया मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता की पालना तथा मतदान के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराते हुए निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का निरंतर भ्रमण करें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने सभी अधिकारियों को ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया की बारीकियों, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करने एवं कानून व्यवस्था की सतत् निगरानी रखने
के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही गए। सभी अधिकारियों से पूरी मुस्तैदी और पारदर्शिता के साथ चुनावी दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।
Didwana, Nagaur | Nov 12, 2026