
जिला बाल कल्याण परिषद, पंचकूला की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में ब्लू बर्ड हाई स्कूल, सेक्टर-16, पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, स्केचिंग ऑन द स्पॉट और पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में 21 स्कूलों के कुल 105 बच्चों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवानी सूद ने बताया कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए परिषद की ओर से हर वर्ष इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों से अपील की कि वे बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सके।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में श्रीमती सविता, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़, दीपा रानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19, पंचकूला, और पूजा यादव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला शामिल रहीं।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia