
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 नवम्बर 2026
खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 109 पैक्स एवं 07 व्यापार मंडलों का हुआ चयन
आज दिनांक 12 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिले को कुल 1,03,970 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2027 तक संचालित होगी। इसके लिए टास्क फोर्स द्वारा 109 पैक्स एवं 07 व्यापार मंडलों का चयन किया गया। निबंधित एवं अधिप्राप्ति हेतु इच्छुक किसान सहकारिता विभाग के पोर्टल के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में धान का संभावित उत्पादन 5,27,586.85 मीट्रिक टन अनुमानित है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, वरीय उप समाहर्ता (अधिप्राप्ति) बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #CMSamrat #samratchaudhary
Buxar, Bihar | Nov 12, 2026