
नैनीताल में जनता का फूटा गुस्सा, विधायक-सांसद के सामने सुनाई खरी-खोटी; वीडियो वायरल
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डौन परेवा में 23 अगस्त को अमर शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जनता दरबार में ग्रामीणों की सड़क, पेयजल, वन विभाग, समाज कल्याण समेत कई समस्याएं सुनी जा रही थीं। इसी दौरान क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठते ही ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया।
वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्य के सामने सड़क और विकास कार्यों को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने नेताओ को हराखोर शब्द का इस्तेमाल करते हुए जनप्रतिनिधियों को खरी-खोटी भी सुनाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
जनता दरबार में सामने आया यह आक्रोश अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सड़क व विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लोगो का कहना है कभी कांग्रेस से तो कभी बीजेपी से दो बार विधायक बनी सरिता आर्य ने सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाया है कोई धरातल पर काम नही किये । वही रानीखेत से विधायक चुनाव हारने के बाद मोदी जी के नाम से चुनाव लड़े अजय भट्ट को नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से जनता ने दो बार सांसद चुन लिया लेकिन उन्होनें भी खुद का भला किया जनता आज भी वही विकास के लिए मांग कर रही है
हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। फिलहाल जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों के सामने ग्रामीणों की नाराजगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
#Uttarakhand #Nainital #NainitalNews #DoonParewa #AjayBhatt #SaritaArya #UttarakhandPolitics #ViralVideo #JanataDarbar #PublicDarbar #RoadIssue #DevelopmentIssue #RuralDevelopment #UttarakhandNews #NainitalNews