नेपाल में भीषण बाढ़ का कहर
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 पहुंच गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सामने आए डरावने वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। तेज सैलाब के बीच घर और बहुमंजिला इमारतें देखते ही देखते ढहती दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में मजदूर और बच्चे सुरक्षित जगह की ओर भागते हुए ‘हे भगवान, भागो’ चिल्लाते नजर आते हैं। पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है और राहत-बचाव टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।