नेपाल में जलप्रलय: 359 मौतें
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है और एक हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। वायरल वीडियो में लोग जान बचाकर भागते दिख रहे हैं, जबकि तेज सैलाब की चपेट में घर और इमारतें ढहती नजर आ रही हैं। कई इलाकों में मलबे का सैलाब बस्तियों को निगल गया है। राहत और बचाव टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।