AIMIM का सदस्यता अभियान जारी, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
**अमेठी।** जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का सदस्यता अभियान जारी है। इसी क्रम में गौरीगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर यूथ जिलाध्यक्ष तराबुल हक के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मो. इस्लाम को जिला कार्यकारिणी सदस्य, मो. मारूफ को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा जियाउद्दीन को यूथ विधानसभा प्रभारी बाजार शुकुल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen
Amethi, Amethi | Nov 19, 2026