देवास में मिलावटी मावे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जोधपुर स्वीट्स और न्यू स्वदेशी स्वीट्स पर कार्रवाई के दौरान जब्त करीब 124 किलो प्रतिबंधित एनालॉग मावे को ट्रेंचिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान 820 किलो मावे के खाली बैग भी बरामद हुए हैं। इससे आशंका है कि इससे कहीं अधिक मात्रा में मावा पहले ही मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जा चुका हो सकता है।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मिलावट के मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—देवास तक पहुंचने वाले इस मावे की सप्लाई कहां से शुरू होती है, किन लोगों तक पहुंचती है और इस पूरी सप्लाई चेन पर कार्रवाई कब होगी?
।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Aug 27, 2026