*चित्रकूट में पेट्रोल पंप के जरिए साइबर ठगी का अनोखा खेल, ₹650 का पेट्रोल और ₹65,000 का पेमेंट! 3 गिरफ्तार*
चित्रकूट पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हैक किए गए बैंक खातों की रकम को पेट्रोल पंपों के जरिए कैश करता था। प्रयागराज के रहने वाले यह आरोपी (सिद्धार्थ आदिवासी, प्रियांशु और नितिन प्रताप सिंह) पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अपनी ओर मिलाते थे।
यह गिरोह पंप पर महज ₹650 का पेट्रोल डलवाकर जानबूझकर QR कोड पर ₹65,000 ट्रांसफर कर देता था। इसके बाद 'गलती से' ज्यादा पैसे भेजने का बहाना बनाकर, मिले हुए कर्मचारी की मदद से ₹64,350 कैश वापस ले लेता था। साउथ इंडिया के पीड़ित की शिकायत पर जब पेट्रोल पंप मालिक का खाता सीज हुआ, तब पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम ने जांच कर इस अनोखे नेटवर्क को दबोच लिया।