गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने पसोपा में वीर बाबा मंदिर में किए दर्शन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
बृजनगर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने आज पसोपा (बृजनगर) स्थित वीर बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वीर बाबा के श्रीचरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं में धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने वीर बाबा से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा बृजनगर क्षेत्र के निरंतर विकास एवं खुशहाली की कामना की।
भरतपुर तक न्यूज
खबर हमारी, फैसला आपका
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026