डलयाहु से खठमी धार और धनेड से खठमी गांव तक सड़क का हाल बेहाल।
डलयाहु से खठमी धार और धनेड से खठमी गांव तक जाने वाली सड़क बहुत ही जर्जर हालत में है,जगह जगह खड्डे पड़े हैं सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।उतराई और चढ़ाई बाला रास्ता होने के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल है। स्कूल के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो का रास्ते पर चलना मुश्किल है। अनेकों बार दुर्घटना होते होते बची है।किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। खठमी गांव के पंच कर्म चन्द शर्मा,बालक राम,सीता राम शर्मा, मुंशी राम, सुबेदार हंस राज, हेमराज नरोता, राजेश शर्मा,राजेश कुमार संतोष कुमार, सुशील शर्मा,रोशन लाल, राजेन्द्र कुमार, जगदीश शर्मा,मजना राम चौधरी करतार सिंह,हरनाम सिंह, उधो राम आदि ने सड़क की खस्ता हालत पर चिंता जताई है।
कांग्रेस सेवादल हमीरपुर ने भी सड़क की खस्ता हालत पर गहरी चिंता जताई है।हमारा प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द उपरोक्त समस्या की और ध्यान दे और सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करें ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।