90 वर्षीय वृद्ध रामप्यारी ने किया मतदान, मतदान को लेकर दिखा खास उत्साह
उच्चैन। नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को उच्चैन में मतदान को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी दौरान 90 वर्षीय वृद्ध महिला रामप्यारी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उम्र के इस पड़ाव पर भी रामप्यारी का मतदान के लिए केंद्र तक पहुंचना लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रामप्यारी का मतदान अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर मत की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026