
कटनी में दीपावली की रात बरही नगर में मकान और दुकान में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद नगरवासियों और व्यापारियों में आक्रोश है। गुरुवार को प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में व्यापारियों ने स्वस्फूर्त बरही नगर बंद रखा। सुबह से ही मुख्य बाजार, बस स्टैंड बाजार और खितौली चौराहे की दुकानें बंद रहीं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 6 कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपे इस्तीफे हादसे के विरोध में बुधवार को बरही नगर परिषद के 6 कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। पार्षदों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी संघ और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते दमकल और प्रशासनिक अमला सक्रिय होता तो इतनी बड़ी जनहानि को रोका जा सकता था। व्यापारियों ने मांग की है कि मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।#KatniNews #BarhiTragedy #MPNews #Katni #MadhyaPradesh #Protest #CongressCouncillors #FireTragedy #JusticeForVictims #Virat24News