जिले कि जयसिंहनगर में पुलिस ने आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो जालसाजों रामचरित द्विवेदी और अनुराग द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम झिरियाटोला की दो महिलाओं को कार्यकर्ता और सहायिका के पद का झांसा देकर उनसे 1.50 लाख रुपये ऐंठे और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। जब महिलाएं ज्वाइनिंग के लिए पहुँचीं तब उन्हें ठगी का पता चला।