
#बालाघाट
विकासखंड बैहर और बिरसा के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। आज 23 अगस्त को 12 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 229 मरीजों में से 201 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 28 मरीज उपचाररत हैं।
घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 3,811 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 798 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 201 को अस्पताल में एवं 509 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया।
घर-घर सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।
सर्वे के दौरान 715 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 78 बच्चों को आयरन सिरप, बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट दी गई। आज 05 सत्रों में कुल 277 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस प्रकार कुल 3,959 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp #mp_wcdmp #WelfareTribal