
छपरा में तीन दिवसीय पुरबिया रंग नाट्य महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ 🎭
#छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय पुरबिया रंग नाट्य महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन रंगमंच पर ‘रामलीला’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। छपरा के युवा रंग निर्देशक मोहम्मद जहांगीर के निर्देशन में कलाकारों ने नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी और पुरबिया लोक संस्कृति, रंगमंच तथा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को ‘पुरबिया रंग सम्मान’ से सम्मानित किया गया। चित्रकार मेहदी शॉ, भोजपुरी एवं लोक संगीत के साधक उदय नारायण सिंह तथा समाजसेवी एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉ. विद्या वाचस्पति त्रिपाठी को कला, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और रंगमंचीय विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
महोत्सव के अगले दिनों में भी विभिन्न रंग प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रंगमंच और भोजपुरी संस्कृति से जुड़े इस आयोजन को लेकर कला प्रेमियों में खासा उत्साह है।
पूरी खबर पढ़ें 👇
#छपरा #सारण #पुरबियारंगनाट्यमहोत्सव #रामलीला #भोजपुरी #रंगमंच #बिहारन्यूज़ #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Aug 22, 2026