
भारतीय वायुसेना में करियर के अवसरों पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
बड़वानी 22 अगस्त 2026/पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बड़वानी में जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए भारतीय वायुसेना में करियर के अवसरों एवं प्रवेश प्रक्रियाओं पर करियर टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री कुंदन राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती आभा जैन रही, जबकि सुश्री प्राची राठौड़ और सुश्री प्रियांशी मायरिया ने समन्वंयक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, आवश्यक योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठक शिक्षिका श्रीमति आभा जैन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चातश्री आनंद राज (जूनियर वारंट ऑफिसर(भारतीय वायु सेना), श्री अमानुल्लाह (सी.पी.एल.) एवं श्री टी.एस.डुडवे (जिला रोजगार अधिकारी) ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने वायुसेना में उपलब्ध विभिन्न पदों एवं करियर विकल्पों, शैक्षणिक योग्यताओं, प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, अनुशासन तथा राष्ट्रसेवा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
करियर टॉक के दौरान विद्यार्थियों से भारतीय वायुसेना से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारतीय वायुसेना के प्रति अपनी रुचि और जिज्ञासा का प्रदर्शन किया।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने, शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी भारतीय वायुसेना में करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंतज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगीरहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से जिला कलेक्टर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।