
पांवटा कांग्रेस कमेटी का विस्तार, हरदीप सिंह को तारुवाला जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी
देशआदेश | पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन ने संगठन में वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी कड़ी में हरदीप सिंह को तारुवाला जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
वहीं, नवनियुक्त तारुवाला जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।