कोहदड़ में 116 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं
---
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोहदड़ में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की। कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा, एसडीएम श्री ऋषि सिंघई, डी.पी.सी. श्री पी एस सोलंकी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले भी उपस्थिति थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कुल 116 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे कि विद्यार्थियों को स्कूल आवागमन में आसानी होगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa