जिला कोषालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
---
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री अभियंक चौधरी ने ध्वजारोहण के बाद अपने साथी अधिकारी कर्मचारियो के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर कोषालय के श्री प्रफुल्ल मंडलोई, श्री विक्रम विजय चतुर्वेदी, श्री सुरेंद्र डुडवे, महिपाल सोलंकी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थेl
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Environment, Madhya Pradesh
#khandwa