
कुंडघाट डैम का अभियंताओं की टीम ने किया निरीक्षण, संरचना की स्थिरता में नहीं मिली कोई समस्या
कंस्ट्रक्शन जॉइंट के पास अधिकतम 3 इंच का सेटलमेंट पाया गया, IS कोड के निर्धारित मानक के दायरे में है स्थिति
जमुई। जल संसाधन विभाग के केंद्रीय रूपांकन कार्यालय के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता, राज्य बांध सुरक्षा संगठन के डायरेक्टर एवं कार्यपालक अभियंता, मॉनिटरिंग कार्यपालक अभियंता तथा सिंचाई अंचल जमुई के अधीक्षण अभियंता की टीम ने कुंडघाट डैम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डैम के कंस्ट्रक्शन जॉइंट के पास हल्का सेटलमेंट (धंसाव) पाया गया। इसकी अधिकतम मात्रा लगभग 3 इंच दर्ज की गई। अभियंताओं की टीम ने डैम टॉप सड़क का भी निरीक्षण किया। सड़क पर लंबवत दिशा में चार कंस्ट्रक्शन जॉइंट बनाए गए हैं। निरीक्षण में इन जॉइंट्स पर डिफरेंशियल सेटलमेंट (असमान धंसाव) के कारण ओपनिंग दिखाई दी।
तकनीकी जांच के अनुसार, कंस्ट्रक्शन जॉइंट पर पाया गया ओपनिंग IS कोड में निर्धारित अधिकतम 1 प्रतिशत की सीमा के काफी अंदर है। निरीक्षण के दौरान डैम की संरचना की स्थिरता (स्टेबिलिटी) को लेकर कोई समस्या नहीं पाई गई।
अभियंताओं की टीम ने निरीक्षण के बाद डैम की संरचनात्मक स्थिति का आकलन किया। जांच में डैम की स्थिरता संतोषजनक पाई गई तथा संरचना में किसी प्रकार की स्थिरता संबंधी समस्या सामने नहीं आई।
Jamui, Jamui | Nov 2, 2026