रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किये गये उपार्जन कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के कॉन्फ्रेंस कक्ष में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किये गये उपार्जन कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में उपार्जित फसलों, परिवहन, भुगतान की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा गेहॅू,चना,मसूर के उपार्जन में अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपार्जन उपरांत शेष रहे किसानों को भुगतान यथाशीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए। किसानों के फेल्ड (असफल) भुगतान का संबंधित विभाग द्वारा तत्काल विश्लेषण कर निर्धारित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए,जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिले में खाद वितरण की समीक्षा कर खाद की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#AshokNagar