
युवाओं के सहयोग से टीबी के प्रति चलाया जाएगा जनजागरूकता अभियान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जन जन तक पहुंचाने तथा जिले के युवाओ की कार्यक्रम में सक्रिय भुमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तथा मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से जिले को पायलेट प्रोजेक्ट में नामांकित होने पर जिले के माय भारत वालेन्टियर के साथ विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, बी सी एम तथा टीबी कार्यक्रम के कर्मचारियो हेतु जिला स्तरिय 'अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आपसी समन्वयन से जिले के पॉच नामांकित जावरा से अजर्ला, आलोट से निपानिया लीला, सैलाना से कांगसी, रतलाम ग्रामीण से काण्डरवासा, बाजना से ठिकरिया गावों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में माय भारत वालेन्टियर का सहयोग लेकर टीबी मुक्त भारत अभियान में सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति टी बी रोग को लेकर भ्रांतियो के संबंध में जन अभियान चलाया जायेगा
इस अभियान में युवा साथियो के साथ स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता ग्राम स्तर में मुख्य भुमिका में होगे।
विकास खण्ड स्तर से आवश्यक तकनीकि सहयोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर पोर्टबल हेण्ड हेल्ड एक्स रे मशीन से त्वरित जॉच सुविधा इस अभियान में दी जाएगी।
#JanSampark #ratlam