
नंबर प्लेट पर 'BOSS' लिखना पड़ा भारी
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
"अगर आप भी अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ कोई छेड़छाड़ करने या फैंसी स्टाइल में कुछ लिखवाने का शौक रखते हैं, तो सावधान हो जाइए! रेवाड़ी पुलिस अब ऐसे चालकों पर पूरी तरह शिकंजा कस चुकी है। ताजा मामला सामने आया है जहां एक स्कॉर्पियो चालक ने नंबर प्लेट पर '8055' को 'BOSS' बनाकर सड़क पर रौब झाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से वह बच नहीं सका।"
"मामला रेवाड़ी शहर का है। पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशों के तहत शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जगन गेट चौकी पुलिस ने लियो चौक के पास चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को पकड़ा, जिसके पीछे लगी नंबर प्लेट के साथ खिलवाड़ किया गया था।""पुलिस के मुताबिक, इस वाहन का असली पंजीकरण नंबर HR 36 AU 8055 था, लेकिन चालक ने अपनी गाड़ी पर धौंस जमाने के लिए '8055' अंकों को बदलकर उसे 'BOSS' के रूप में प्रदर्शित कर रखा था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए इस लग्जरी गाड़ी को इंपाउंड यानी जब्त कर लिया है।"आपको बता दें कि रेवाड़ी पुलिस द्वारा 1 नवंबर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ या फैंसी लिखावट वाले वाहनों पर विशेष रूप से डंडे चलाए जा रहे हैं।"
Rewari, Rewari | Nov 3, 2026