मुरैना में ऑटो से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, दिमनी पुलिस ने 12 पेटी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिमनी पुलिस ने 6 नवंबर को सेन बाबा वाली गली में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑटो की तलाशी में 10 पेटी देशी मसाला शराब और 2 पेटी प्लेन देशी शराब बरामद की। शराब की कीमत करीब 60 हजार रुपये और तस्करी में प्रयुक्त ऑटो की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं डीएसपी मुख्यालय विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिमनी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने कुल 2 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 222/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
#मुरैना #morena