
रामनगर में भाजपा का अनूठा सम्मान समारोह
बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों का हुआ अभिनंदन सभी को दी गई दीपावली की शुभकामनाएं
#रामनगरहैडलाइन - भारतीय जनता पार्टी की मजबूत बुनियाद माने जाने वाले बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मान में नंदन गार्डन टांडा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्वी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे संगठन की मजबूती का एक ऐतिहासिक अवसर बनाया, कार्यक्रम पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले सभी बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,पीरूमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती सहित तीनों मंडलों के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशन आयोग के सदस्य व भाजपा नेता संजय डोर्वी ने कहा कि यह इस क्षेत्र में अपनी तरह का पहला ऐसा अनूठा कार्यक्रम है, जो सीधे तौर पर जमीन स्तर पर पार्टी को सींचने वाले कार्यकर्ताओं को समर्पित है, उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता और उसकी वैचारिक जड़ें इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत मजबूत हैं, कार्यक्रम के अंत में संजय डोर्वी एवं उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों ने विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता और पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को आगामी दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
#sanjaydorvi #Bjpramnagar #BJPKaryakarta #newsviral #newsallflower #newstoday #newsfeed #NewsAlert