मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई! इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के इंदौर और देवास स्थित 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने एक साथ छापा मारा है। शुरुआती जांच में ही फिरोज खान के पास ज्ञात आय से 568% अधिक, यानी 11.01 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी की वैध आय करीब 1.93 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जबकि उसने परिवार, परिचितों और मुखौटा कंपनियों के नाम पर 12.95 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और व्यय कर रखा था।
कार्रवाई के दौरान 33 अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनका मौजूदा बाजार मूल्य लगभग 29.73 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 21.75 बीघा कृषि भूमि, 9 लग्जरी वाहन व ट्रक और इंदौर-उज्जैन-देवास के बैंकों में संचालित 21 खातों की जानकारी सामने आई है, जिन पर तुरंत रोक लगा दी गई है। साहिल ट्रेडिंग और रियल एस्टेट फर्मों में संदिग्ध निवेश की पड़ताल जारी है।
#LokayuktaRaid #MadhyaPradesh #IndoreNews #Dewas #CorruptionFreeIndia #BigBreaking #CrimeNews #FatafatNews