
प्रदेश के 9149 संबल हितग्राहियों को मिली 203 करोड़ रुपए अनुग्रह सहायता
श्योपुर जिले के 182 हितग्राहियों को मिली 3 करोड 92 लाख की राशि
-----
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 9 हजार 149 श्रमिक परिवारों को 203 करोड रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम किया गया।
उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। श्योपुर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ।
जिले के 182 परिवारो को मिला संबल का लाभ
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत श्योपुर जिले में 182 परिवारो को लाभ प्राप्त हुआ है, योजना के तहत हितग्राही परिवारो के बैंक खातो में 3 करोड 92 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई है। सामान्य मृत्यु के प्रकरणों में 165 हितग्राही परिवारों को 3 करोड 30 लाख तथा र्दुघटना मृत्यु के प्रकरणों में 15 हितग्राहियों को 60 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदाय की गई। आंशिक स्थाई अपंगता के दो प्रकरण में एक-एक लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई। उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के तहत सामान्य मृत्यु पर दो लाख रूपये तथा दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि पीडित परिवार को प्रदान की जाती है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur