Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

#pratapgarhpolice IGP Udaipur RANGE Rajasthan Police

Pratapgarh, Rajasthan | May 25, 2026

MORE NEWS

👉 क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा कस्बा सुवंसा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस बल के साथ थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सुवंसा में पैदल गश्त की गई।

➡️ पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई।

➡️ क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

➡️ पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को यातायात नियमों के पालन, अफवाहों से बचने एवं सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर पैदल गश्त, चेकिंग एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

👉 क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा कस्बा सुवंसा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा- ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस बल के साथ थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सुवंसा में पैदल गश्त की गई। ➡️ पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। ➡️ क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। ➡️ पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को यातायात नियमों के पालन, अफवाहों से बचने एवं सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर पैदल गश्त, चेकिंग एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026

प्रयागराज साउथ मलाका हत्याकांड का खुलासा: बेटे और उसके साथी ने रची थी साजिश, एक करोड़ से अधिक के जेवर बरामद, तीन पुलिसकर्मी निलंबित*

प्रयागराज शहर के चर्चित साउथ मलाका बहुचर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी परिवार के सदस्यों की हत्या संपत्ति और करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों के लालच में की गई थी। मामले में परिवार के बड़े बेटे अभिषेक वैश्य की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसने अपने मित्र सनी गुप्ता के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। 

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सनी गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता, निवासी मुट्ठीगंज, ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद पीली धातु (सोना) और अन्य आभूषणों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार के भीतर संपत्ति और जेवरात के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी लालच में अभिषेक वैश्य ने अपने मित्र सनी गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की योजना बनाई। बाद में लूटे गए माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अभिषेक की भी हत्या कर दी गई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में साउथ मलाका चौकी क्षेत्र की पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कोतवाली निरीक्षक, चौकी प्रभारी तथा संबंधित नाइट ड्यूटी उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि साउथ मलाका स्थित मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर परिवार के कई सदस्यों के शव मिले थे, जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामद आभूषणों और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश, साक्ष्य छिपाने और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

प्रयागराज साउथ मलाका हत्याकांड का खुलासा: बेटे और उसके साथी ने रची थी साजिश, एक करोड़ से अधिक के जेवर बरामद, तीन पुलिसकर्मी निलंबित* प्रयागराज शहर के चर्चित साउथ मलाका बहुचर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी परिवार के सदस्यों की हत्या संपत्ति और करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों के लालच में की गई थी। मामले में परिवार के बड़े बेटे अभिषेक वैश्य की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसने अपने मित्र सनी गुप्ता के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सनी गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता, निवासी मुट्ठीगंज, ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद पीली धातु (सोना) और अन्य आभूषणों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार के भीतर संपत्ति और जेवरात के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी लालच में अभिषेक वैश्य ने अपने मित्र सनी गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की योजना बनाई। बाद में लूटे गए माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अभिषेक की भी हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में साउथ मलाका चौकी क्षेत्र की पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कोतवाली निरीक्षक, चौकी प्रभारी तथा संबंधित नाइट ड्यूटी उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि साउथ मलाका स्थित मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर परिवार के कई सदस्यों के शव मिले थे, जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामद आभूषणों और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश, साक्ष्य छिपाने और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 3, 2026

प्रतापगढ़ की नगर पंचायत हीरागंज में शहरी आवास योजना में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। गरीब और बेघर परिवारों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना में अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने और पहली किस्त जारी होने के बाद अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। बुधवार को हुई प्रशासनिक जांच में कई आरोप सही पाए गए, जिससे हड़कंप मच गया।

वार्ड नंबर-4 निवासी लालजी यादव ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायत पत्र सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आवास योजना के चयन में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। शिकायत में कहा गया था कि आर्थिक रूप से सक्षम और पहले से पक्के मकानों में रहने वाले लोगों को भी योजना का लाभ दिया गया, जबकि वास्तविक पात्र अभी भी सहायता से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ लाभार्थियों से पहली किस्त मिलने के बाद 40 हजार रुपये तक की अवैध वसूली का आरोप भी लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कुंडा ने एक जांच टीम गठित की। नायब तहसीलदार मानिकपुर, लालमणि सरोज के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने नगर पंचायत हीरागंज पहुंचकर कई लाभार्थियों के घरों का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लाभार्थियों के पास पहले से ही पक्के और दो मंजिला मकान मौजूद थे, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दिया गया।

जांच के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ महिलाएं शिकायतकर्ता से उलझ गईं। आरोप है कि शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई, तथा उसके घर तक पहुंचकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

इस हंगामे के कारण प्रशासनिक टीम पूरी जांच नहीं कर सकी और आंशिक सत्यापन के बाद वापस लौट गई। नायब तहसीलदार लालमणि सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत के कुछ बिंदु सही पाए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और डूडा विभाग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतापगढ़ की नगर पंचायत हीरागंज में शहरी आवास योजना में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। गरीब और बेघर परिवारों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना में अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने और पहली किस्त जारी होने के बाद अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। बुधवार को हुई प्रशासनिक जांच में कई आरोप सही पाए गए, जिससे हड़कंप मच गया। वार्ड नंबर-4 निवासी लालजी यादव ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायत पत्र सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आवास योजना के चयन में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। शिकायत में कहा गया था कि आर्थिक रूप से सक्षम और पहले से पक्के मकानों में रहने वाले लोगों को भी योजना का लाभ दिया गया, जबकि वास्तविक पात्र अभी भी सहायता से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ लाभार्थियों से पहली किस्त मिलने के बाद 40 हजार रुपये तक की अवैध वसूली का आरोप भी लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कुंडा ने एक जांच टीम गठित की। नायब तहसीलदार मानिकपुर, लालमणि सरोज के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने नगर पंचायत हीरागंज पहुंचकर कई लाभार्थियों के घरों का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लाभार्थियों के पास पहले से ही पक्के और दो मंजिला मकान मौजूद थे, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दिया गया। जांच के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ महिलाएं शिकायतकर्ता से उलझ गईं। आरोप है कि शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई, तथा उसके घर तक पहुंचकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इस हंगामे के कारण प्रशासनिक टीम पूरी जांच नहीं कर सकी और आंशिक सत्यापन के बाद वापस लौट गई। नायब तहसीलदार लालमणि सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत के कुछ बिंदु सही पाए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और डूडा विभाग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 3, 2026

👉 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक-

आज दिनांक 03.06.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम थाना कुंडा द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया।

➡️ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, जैसे- वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

➡️ उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया।

➡️ टीम द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया तथा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी दी गई।

प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

👉 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक- आज दिनांक 03.06.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम थाना कुंडा द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। ➡️ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, जैसे- वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ➡️ उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। ➡️ टीम द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया तथा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी दी गई। प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026

👉 जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जीजीआईसी परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण, टीजीटी परीक्षा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

➡️ आज दिनांक 03.06.2026 को आयोजित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा प्रबंध एवं केंद्र पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी का जायजा लिया गया।

➡️ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️ परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित होती मिली।

➡️ जनपद प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

👉 जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जीजीआईसी परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण, टीजीटी परीक्षा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा ➡️ आज दिनांक 03.06.2026 को आयोजित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा प्रबंध एवं केंद्र पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी का जायजा लिया गया। ➡️ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️ परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु निर्देशित किया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित होती मिली। ➡️ जनपद प्रतापगढ़ में टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 3, 2026