बाघराय क्षेत्र में लाखों की चोरी ,ताला तोड़कर उड़ाए 2 लाख नकद और 10 लाख के जेवर, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
प्रतापगढ़ जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की रात थाना बाघराय क्षेत्र अंतर्गत मंडल भासौ गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित के परिजनों के दिल्ली गए होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।पीड़ित राम औतार चौरसिया पुत्र स्व. निमर चौरसिया निवासी मंडल भासौ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 15 अगस्त 2026 को अपने परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग 2 लाख रुपये नकद व 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।गांव वालों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर पीड़ित तत्काल दिल्ली से वापस लौटे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।