
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का तीसरा शिविर 21 अगस्त को आलमपुर में
शासकीय महाविद्यालय, आलमपुर में लगेगा जनविश्वास शिविर
मेडिकल बोर्ड में बनाए जाएंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र
शिविर के सफल आयोजन के लिए क्लस्टर नोडल अधिकारी नियुक्त
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का तीसरा शिविर 21 अगस्त को लहार अनुविभाग अंतर्गत आलमपुर के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में खाद्यान्न पर्ची, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, फार्मर आईडी समग्र, आधार कार्ड निर्माण व अद्यतन और संबल पंजीयन की सुविधा मिलेगी। शिविर में राजस्व, कृषक कल्याण, उद्योग, पशुपालन, उद्यानिकी, श्रम, ऊर्जा, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय, इत्यादि विभागों और नगर परिषद व जनपद पंचायत के स्टाल रहेंगे, जिसमें नागरिक अपनी लंबित और नई शिकायतों का समाधान करवा सकेंगे और संबंधित हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जनसुनवाई में शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण की सुविधा मिलेगी और मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जा सकेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण की व्यवस्था रहेगी। शिविर में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, दंतरोग, नेत्र रोग और असंचारी रोगों-बीपी और मधुमेह की जांच और परामर्श दिए जाएंगे। मरीजों के लिए पैथोलाजी और एक्सरे जांच की भी व्यवस्था रहेगी। शिविर में आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा सकेंगे।
आलमपुर शिविर के सफल आयोजन के लिए 8 सेक्टर बनाकर क्लस्टर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर शाहपुरा नं 2 अंतर्गत गांगेपुरा, ररूआ नं 2 और शाहपुरा नं 2 ग्राम पंचायत के लिए ईई आरईएस श्री निखिल मिश्रा और डीएसओ श्री सुनील कुमार बोहित को, सेक्टर गेंथरी अंतर्गत गेंथरी, कुरथर और बरथरा ग्राम पंचायत के लिए ईई पीडब्लूडी श्री डीएस यादव और डीपीसी श्री शिवब्रह्म सिंह जादौन को, सेक्टर छान अंतर्गत खूजा, जाखौली और छान ग्राम पंचायत के लिए ईई पीआईयू श्री विपिन सोनकर और जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधांशु द्विवेदी को, सेक्टर मारपुरा अंतर्गत अंधियारी नं 2, मारपुरा और विजपुरा ग्राम पंचायत के लिए ईई पीएचई श्री दीपक मौर्य और जिला संयोजक आदिम जाति श्री सीपी सोनी को, सेक्टर मुरावली अंतर्गत मुरावली, छिपावली नं 2 और बरौआ ग्राम पंचायत के लिए सीईओ अंत्यावसायी श्री गिर्राज तिवारी और पीओ नरेगा जिला पंचायत श्री नितिन दुबे को, सेक्टर बीसनपुरा अंतर्गत अमाहा, बीसनपुरा और बड़ा गांव नं 2 ग्राम पंचायत के लिए उपसंचालक पशुपालन डॉ अवनीश शर्मा और ग्रामीण आजीविका मिशन श्री अमृतलाल सिंह को, सेक्टर अरुसी अंतर्गत रूरई, फरदुआ और अरुसी ग्राम पंचायत के लिए सीएमएचओ श्री जे.एस. यादव और डीपीओ श्री महेन्द्र सिंह अम्ब को, सेक्टर देवरीकला अंतर्गत देवरीकला, धर्मपुरा और परेछा ग्राम पंचायत के लिए ईई डब्लूआरडी श्री आयुष दीक्षित और उपसंचालक कृषक कल्याण श्री रामसुजान शर्मा को क्लस्टर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये क्लस्टर नोडल अधिकारी क्लस्टरवार ग्राम पंचायतों में शिविर पूर्व भ्रमण और भ्रमण के समय जनसंवाद करेंगे और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind