
*थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में आरोपी काबु*
*– युवक पर हमला कर घायल करने के मामले में नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*फतेहाबाद, 22 अक्टूबर।* पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने तथा उसे घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी *वीर सिंह उर्फ वीरपाल पुत्र सतपाल निवासी आदर्श कॉलोनी, फतेहाबाद* को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी दीपू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान डॉक्टर सतपाल की दुकान के पास कुछ व्यक्ति एक युवक के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब उसने बीच-बचाव करते हुए उन्हें झगड़ा करने से रोका तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चोटें पहुंचाईं। हमले में वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 411 दिनांक 18 सितंबर 2026 धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) व 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी वीर सिंह उर्फ वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।