राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के ग्वालियर आगमन पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत
मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर आगमन पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः लगभग 9:50 बजे हेलीकॉप्टर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुंचे। इसके बाद वे प्रातः लगभग 10:30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सहभागिता की।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh