खेत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी; ससुराल आया हुआ था युवक
मुरैना। जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के सिंगरौली गांव के पास खेतों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुरा निवासी युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी ससुराल आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, युवक रात में खाना खाने के बाद सो गया था। लेकिन सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर चिन्नौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।