सिवनी में पुलिस का विवादित बयान वायरल! बालिग प्रेमी जोड़े को गांजे के केस में फंसाने की कथित बात, ASP पर उठे सवाल,
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक होटल में मिले बालिग युवक-युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं, एक ही जाति से हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। आरोप है कि पुलिस ने युवती से मोबाइल का लॉक खोलकर परिवार को फोन लगाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि जब युवती ने मोबाइल का लॉक नहीं खोला तो एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने कथित तौर पर कहा, "इस लड़के के पास गांजा रख दो।" इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में कोतवाली थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब �