
पूर्व सांसद रंजीता कोली ने सुरक्षा जवानों के साथ मनाई भाई दूज, कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र और खिलाई मिठाई
बयाना। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक भाई दूज का पर्व पूर्व सांसद रंजीता कोली ने अनूठे और भावुक अंदाज में मनाया। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात CISF एवं राजस्थान पुलिस के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर भाई दूज की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान पूर्व सांसद ने जवानों को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि ड्यूटी और जिम्मेदारियों के चलते जवान कई बार त्योहारों पर अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक ये जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, तब तक वह एक बहन बनकर उनके साथ हर त्योहार मनाएंगी।
उन्होंने कहा कि जवान केवल सुरक्षाकर्मी नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य और भाई समान हैं। जवानों के प्रति उनका यह स्नेह और अपनत्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सुरक्षा बलों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान का भी संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने जवानों सहित समस्त प्रदेशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026