पैकोलिया थाना क्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, इलाके में भारी आक्रोश...
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव में बीती रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद समाज पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह, तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी मोती चंद्र पुलिस टीम के साथ जांच में जुट गए। भारत मुक्ति मोर्चा के आर.के. आरतियन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा की स्थापना और सभी अंबेडकर पार्कों में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#facebookpost #everyonefollowers #nonfollowers #tranding #photos
Basti, Basti | Nov 9, 2026