#सागर जिले में चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बरायठा थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस ने घेराबंदी की थी, जहां आरोपी और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में आरोपी रवि लखेरा के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बता दें कि रवि लखेरा लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर जहरीली शराब कांड को लेकर गंभीर आरोप थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी की, आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
#breakingnewswala #SagarNews #सागरNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #PoliceEncounter #RaviLakhera #BNWTV