
जेल में निरूद्ध बंदी विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में है -श्री गुर्जर
बंदियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए- प्राधिकरण के सचिव
जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर-मालवा के तत्वावधान में मंगलवार को जिला जेल आगर में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ने बंदियों को उपचार में आ रही समस्या से अवगत कराया गया था, जिस पर सचिव श्री गुर्जर ने जिला चिकित्सालय से समन्वय कर इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करवाया।
शिविर में जिला चिकित्सालय की चिकित्सकों की टीम ने बंदियों के नेत्र, त्वचा एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व उपचार दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जेल में निरुद्ध बंदी प्राधिकरण की देखरेख में हैं, उन्हें होने वाली असुविधाओं को संज्ञान में लेते ही तुरंत निराकृत किया जाएगा। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid) योजनाओं एवं प्ली बार्गेनिंग (Plea Bargaining) जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री हीरालाल परमार सहित जेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर-मालवा का स्टाफ तथा जिला चिकित्सालय की चिकित्सकों की टीम उपस्थित थीं।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmawla
#आगरमालवा