
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम संपन्न
---
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सोमवार को जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमति रत्ना शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी, रीजनल मॉनीटर सीसेम एम्स भोपाल श्री अमित शर्मा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताऐं उपस्थिति थीं।
जिला कार्यकम अधिकारी अधिकारी श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है इस दौरान स्तनपान का महत्व समझाने के लिए जिले में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के प्रथम घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही देना शिशु के स्वस्थ विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को छह माह की आयु के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह भी दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती एवं धात्री माताओं की परामर्श बैठकें, समूह चर्चा, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम एवं समुदाय आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं तथा आशा एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर संपर्क कर माताओं एवं परिवारजनों को स्तनपान के लाभों एवं सही तकनीक की जानकारी दी जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa