
➡️ आईटीआई में प्रवेश का अंतिम अवसर, “पहले आओ पहले पाओ” राउंड 5 से 7 सितंबर तक
मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए “पहले आओ पहले पाओ” राउंड (FCFS) आयोजित किया जा रहा है। इस राउंड के अंतर्गत संस्थावार एवं व्यवसायवार रिक्त सीटों की जानकारी 4 सितंबर 2026 को पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
5 से 7 सितंबर 2026 तक नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग एवं एडिट सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पात्र अभ्यर्थी अपनी पसंद से किसी एक आईटीआई के किसी एक व्यवसाय में च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। समस्त रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश हेतु च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य रहेगा। च्वाइस लॉक करने के पश्चात इसमें संशोधन संभव नहीं होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को च्वाइस फिलिंग से पूर्व संबंधित आईटीआई एवं व्यवसाय में रिक्त सीटों की संख्या अवश्य जांचने की सलाह दी गई है।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को 50 रुपये का भुगतान कर च्वाइस लॉक करना होगा। इसके बाद अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर संबंधित आईटीआई में प्रवेश हेतु सभी मूल दस्तावेज एवं दो सेट फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होकर उसी दिन दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान कर प्रवेश स्लिप प्रिंट कर आईटीआई में जमा करना होगा।
यदि अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण नहीं करता है तो उसका अलॉटमेंट संबंधित संस्था द्वारा अगले कार्यदिवस में दोपहर 1 बजे के बाद निरस्त कर रिक्त सीट पर अन्य आवेदक को प्रवेश दिया जा सकेगा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar