➡️ कहानी सच्ची है
➡️ सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम से किसान राजेंद्र लोधी को आधुनिक कृषि का लाभ
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम कृषक श्री राजेंद्र लोधी, ग्राम मूडरा, विकासखंड जैसीनगर में स्थापित किया गया है। सिस्टम की कुल लागत 4 लाख 31 हजार रुपये है, जिस पर कृषक को 2 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है।
इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से 10 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली द्वारा स्वचालित रूप से उर्वरक एवं पानी पौधों तक पहुंचाया जाएगा। सेंसर आधारित प्रणाली से फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी एवं पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के साथ सिंचाई के पानी का पीएच स्तर भी नियंत्रित रखा जा सकेगा। इससे उर्वरकों एवं पानी का बेहतर उपयोग, फसल की गुणवत्ता में सुधार तथा उत्पादन में स्थिरता आने की संभावना है। कृषक राजेंद्र लोधी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कृषि लागत को बेहतर ढंग से प्रबंधित करते हुए अधिक उत्पादन एवं लाभ अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
2 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026