➡️ जनसुनवाई में 160 आवेदकों की समस्याएं सुनीं ,अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 160 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को प्रकरणों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, एसडीम श्री रोहित वर्मा, नगर दंडाधिकारी श्री शैलेंद्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री रजत सोनी एवं तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026