भेड़ को बचाने नहर में कूदे दो भाई, एक की दर्दनाक मौत
बीकानेर।कंवरसेन लिफ्ट नहर में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत,
भेड़ को बचाने के प्रयास में नहर में कूदे थे दोनों भाई,
ग्रामीणों ने एक भाई दौलतराम को सुरक्षित निकाला बाहर,
वहीं दूसरे भाई डूंगरराम की तलाश में चलाया गया सर्च अभियान,
घंटों की मशक्कत के बाद नहर से बरामद हुआ डूंगरराम का शव,
मृतक डूंगरराम लूणकरणसर क्षेत्र के खिलेरिया गांव का था निवासी,
सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस भी पहुंची मौके पर,
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,
अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया मृतक का शव,
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल,
पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर।