Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
usr20446412
ब्राइट करियर पब्लिक स्कूल के छात्र हर्ष की बड़ी कामयाबी, EMRS भरमौर में मिला प्रवेश
Dharwala, Chamba
| Jul 12, 2026
MORE NEWS
आज कीजिए शिव पार्वती मंदिर छतराडी एवं माता शिव शक्ति छतराडी के दर्शन
Dharwala, Chamba | Jul 13, 2026
भरमौर-पांगी युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विजयी युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर बोले—जनहित के हर मुद्दे के समाधान के लिए रहेंगे प्रतिबद्ध हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जिला चंबा युवा कांग्रेस के प्रभारी अखिल अग्निहोत्री तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुन्नाभ सिंह पठानिया ने की। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हाल ही में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में विजय प्राप्त करने वाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर ललित ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर युवाओं को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक के उपरांत ललित ठाकुर ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा लोगों की आवाज़ को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Dharwala, Chamba | Jul 12, 2026
ग्राम पंचायत नयाग्रां की पहली ग्राम सभा बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा प्रधान अंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। विकासखंड भरमौर की ग्राम पंचायत नयाग्रां में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत नयाग्रां की प्रधान अंजू देवी ने की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न वार्डों के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पंचायत के आगामी विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधान अंजू देवी ने कहा कि पंचायत का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्य पारदर्शिता एवं जनसहभागिता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने तथा ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है, जहां लोगों की सहभागिता से विकास की दिशा तय होती है। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी पंचायत के विकास के लिए अपने सुझाव रखे तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पंचायत के समक्ष रखा। पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Dharwala, Chamba | Jul 12, 2026
डलहौजी के सदर बाजार में आधी रात पहुंचा जंगली भालू, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना आवारा कुत्तों ने घेरा तो भागा भालू, देर रात काम से लौटने वाले होटल कर्मचारियों में बढ़ी चिंता डलहौजी, 12 जुलाई। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी के सदर बाजार क्षेत्र में आधी रात को एक जंगली भालू के दिखाई देने से स्थानीय लोगों और होटल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें काले रंग का भालू बेखौफ होकर बाजार की सड़कों पर घूमता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भालू काफी देर तक सदर बाजार क्षेत्र में इधर-उधर घूमता रहा। इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर भौंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद भालू वहां से भाग गया। हालांकि, घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन भालू की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह क्षेत्र पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ निजी होटलों का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी देर रात तक कार्य करते हैं। होटल कर्मचारी अक्सर देर रात अपने किराये के कमरों में लौटते हैं। ऐसे में जंगली भालू की आवाजाही उनके लिए गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों के परिवारों ने भी घटना पर चिंता जताते हुए वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने तथा भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। वन विभाग से भी मांग की गई है कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा बनी रहे। स्लग: डलहौजी सदर बाजार में आधी रात जंगली भालू की दस्तक, दहशत
Dharwala, Chamba | Jul 12, 2026
🚨 24 घंटे में दूसरी बार बंद हुआ पठानकोट-भरमौर हाईवे, मणिमहेश यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें #PathankotBharmourHighway #Bharmour #Chamba #ManimaheshYatra #Landslide #TrafficJam #HimachalNews #BreakingNews #RainAlert #NHAI #RoadUpdate #Monsoon2026 #Himachal84TV #ChambaNews #TravelAlert
Dharwala, Chamba | Jul 12, 2026