छपरा में राम के जयकारों के बीच रावण वध, 90 फीट का रावण और 80 फीट का मेघनाद हुआ धराशायी!
#छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक रावण वध समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण का और भ्राता लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। विशाल पुतलों के दहन के दौरान पूरा स्टेडियम जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कचहरी स्टेशन के नजदीक से निकली भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की सेना की झांकी योगिनियां कोठी, नगरपालिका चौक, थाना चौक और डाकबंगला रोड होते हुए राजेंद्र स्टेडियम पहुंची। झांकी के स्वागत में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
जिला प्रशासन और रावण वध समिति के संयुक्त प्रयास से समारोह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और चिकित्सा सहायता के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
#BiharNews #KaawKaawNews #ravandahan
Chapra, Saran | Oct 21, 2026