जंगल में खैर के पेड़ पर चला दी आरी, एक वन तस्कर दबोचा
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि छह अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
सोनानदी रेंज के रेंज अधिकारी मुकुल सुनाल ने बताया कि सात सितंबर को सोनानदी रेंज की कालागढ़ पश्चिमी बीट के नलकट्टा कक्ष संख्या-7 में एक सूखे खैर के पेड़ का अवैध रूप से पातन किए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह निवासी कुवाखेड़ा खदरी, जिला बिजनौर यूपी को पकड़ लिया। विभाग के मुताबिक मामले में अन्य छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।