हमीरपुर : भोटा में बड़ा सड़क हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल
भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। ऊना की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराया और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर घायल चालक को बाहर निकालने में मदद की।
इसके बाद घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026