#बालाघाट
आज 22 अगस्त 2026 को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास/आश्रम/विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों को स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के सम्बंध में समझाईश दी गई । इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र में संचालित संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए । प्रभावित क्षेत्र में संचालित सभी संस्थाओं में पानी की टंकियों की सफाई की जा चुकी है तथा संस्था परिसरों में नियमित साफ-सफाई की जा रही है । सभी छात्रावास/आश्रमों में शत् प्रतिशत मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है । आज दिनांक 22-08-2026 को अधिकारियों द्वारा विकासखण्ड बैहर के 03 छात्रावास, 03 शालाओं एवं 01 आंगनबाड़ी केन्द्र का तथा विकासखण्ड बिरसा की 01 शाला का निरीक्षण किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minphemp #healthminmp #foodsuppliesmp #mp_husbandry